होली के दृष्टिगत सुकृत पुलिस चौकी पर की गई पीस कमेटी की बैठक।

 होली के दृष्टिगत सुकृत पुलिस चौकी पर की गई पीस कमेटी की बैठक। 



(रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कुमार सिंह/मधुपुर/सोनभद्र)




सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र के नेतृत्व में होलिका दहन/होली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा व्यापारी वर्ग की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को होलिका दहन/होली  के दिन सतर्कता बरतने की बात कही गई तथा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटित हो इसके लिए भी जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई। वहीं चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने उपस्थित लोगों को अपना संपर्क नंबर प्रदान दिए और आग्रह किए कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सुविधा के लिए आप कभी फोन काल के जरिए सूचित करें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ